#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एक ही गली में तीसरी पाइपलाइन का विरोध: राजनैतिक दबाव में काम रुका नहीं, वार्ड 13 के लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 14 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। वार्ड 13 के लोगों ने शुक्रवार को SDM और जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर एक ही गली में तीसरी बार पानी की पाइपलाइन डालने का विरोध किया। निवासियों का कहना है कि विभाग यह काम राजनैतिक दबाव और कुछ खास लोगों को फायदा पहुँचाने के लिए कर रहा है।

लोगों ने बताया कि नई पाइपलाइन डालने से आगे की सप्लाई का प्रेशर कम होगा और वार्ड की बड़ी आबादी को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कुछ लोग “रोक सको तो रोक लो” जैसी धमकियां भी दे रहे हैं

ज्ञापन देते समय वार्ड के मौजीज लोगों के साथ महिलाएं भी भारी संख्या में मौजूद रहीं। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे कल से बड़ा जन आंदोलन शुरू करेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प