NEXT 15 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर भीलवाड़ा में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराएं राजस्थान की सांस्कृतिक ताकत हैं, जिनके संरक्षण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुथार ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पीएम विश्वकर्मा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस दौरान वे स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया।

सुथार ने कहा कि डबल इंजन सरकार जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष योजनाओं पर फोकस कर रही है। वहीं प्रशासन और स्थानीय निकायों को समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।






















