#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

टारगेट से भी आगे निकले बीएलओ जितेंद्र सोनी, 65% से ज्यादा मतदाताओं के प्रपत्र ऑनलाइन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 19 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भाग संख्या 87 में बीएलओ जितेंद्र कुमार सोनी ने मतदाता सूची परिगणना कार्य में निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। सोनी ने बताया कि वार्ड 29 और 33 के कुल 1273 मतदाताओं में से 825 से ज्यादा मतदाताओं के प्रपत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं, जो लक्ष्य से 65 प्रतिशत अधिक है।

कार्यालय में आने वाले मतदाताओं के प्रपत्र भरते हुए बीएलओ

इस कार्य में सीताराम गोदारा और शंकरलाल जड़िया सहायक बीएलओ के रूप में जुटे हुए हैं। गोदारा ने बताया कि मतदाताओं को पूरी जागरूकता के साथ प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। वहीं जड़िया ने कहा कि टीम घर-घर जाकर हर मतदाता को प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित कर रही है।

बीएलओ जितेंद्र सोनी ने कहा कि आम मतदाताओं में अब जागरूकता बढ़ रही है और लोग खुद आगे आकर दस्तावेज पूरा करवा रहे हैं। एसडीएम शुभम शर्मा के निर्देशन में पूरा कार्य सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। टीम इंचार्ज तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा और सुपर वाइजर राजू शर्मा द्वारा टीम को समय- समय पर निर्देशित और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सोनी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी निःशुल्क कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से मतदाताओं को कार्य त्वरित रूप से निष्पादित किया जा रहा है।

परिगणना कार्य में जसकरण सोनी और गोपी सोनी स्वयंसेवक कार्यकर्ता के रूप में सहयोग दे रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प