NEXT 18 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुनने की प्रक्रिया के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पार्टी संसदीय बोर्ड ने सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इस फैसले पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मेघवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक समझ पार्टी के लिए हमेशा मार्गदर्शक रही है। ऐसे में उनके नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू और सफल रहेगी।
सारस्वत ने कहा कि “हमारे लिए गर्व की बात है कि बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को इतने अहम दायित्व की जिम्मेदारी दी गई है।”




















