#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के चार जुआरी समेत 10 पकड़े, 7.30 लाख कैश जब्त

By Next Team Writer

Updated on:

AGTF टीम चूरू व बीदासर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

NEXT 20 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अवैध जुआ-सट्टा पर नकेल कसते हुए AGTF टीम चूरू व बीदासर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रजापति कार बाजार में ताश के पत्तों पर खुलेआम रुपए का दांव लगाते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के चार जुआरी सबसे आगे रहे, जिनके कब्जे से पुलिस ने विशाल रकम जब्त की। कुल 7,30,980 रुपए मौके से बरामद किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ के पकड़े गए जुआरी

  1. राजेश पुत्र हनुमान मल, जाति नाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड 12 श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर
  2. राजकुमार पुत्र विजय कुमार, जाति नाई, उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड 09 श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर
  3. देवराज पुत्र रामेश्वरलाल, जाति प्रजापत, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड 09 श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर
  4. किशन गोपाल पुत्र सत्यनारायण डागा, महाजन, वार्ड 06 श्रीडूंगरगढ़

अन्य गिरफ्तार जुआरी

  5. जगदीश पुत्र पोखर मल, प्रजापत, वार्ड 22 बीदासर

6. नन्दकिशोर पुत्र मांणकचन्द्र, प्रजापत, वार्ड 26 दडिबा बीदासर

7. महावीर पुत्र बुदाराम, प्रजापत, गोपालपुरा, पीएस सदर सुजानगढ़

8. बाबूलाल पुत्र हनुमान मल, प्रजापत, वार्ड 20 बीदासर

9. जगदीश पुत्र चुन्नीलाल, प्रजापत, वार्ड 20 रतनगढ़

10. पन्नालाल पुत्र नेमाराम, जाट, वार्ड 19 बीदासर

सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना बीदासर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जुआरियों के पास से बरामद राशि 7 लाख 30 हजार 980 रुपए दर्ज की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव (IPS) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एएसपी सुजानगढ़ दिनेश कुमार (RPS), प्रभारी AGTF टीम चूरू अभिजीत पाटील (IPS) तथा वृताधिकारी बीदासर ओमप्रकाश गोदारा (RPS) के सुपरवीजन में यह संयुक्त ऑपरेशन संचालित हुआ।

थानाधिकारी बीदासर दिलीप सिंह के नेतृत्व में AGTF टीम व थाना स्टाफ ने मौके पर दबिश दी और जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

कार्रवाई में शामिल टीम

दिलीप सिंह (थानाधिकारी बीदासर), राजेंद्र सिंह (सउनि), सज्जन हेडकांस्टेबल AGTF, महेंद्र कुमार कानि  AGTF, कपिल मीणा कानि AGTF, नवीन कानि  AGTF, रमाकांत कानि  साइबर सेल, विक्रम कानि  AGTF, अमित कोठारी डीआर कानि  AGTF, मनीष कानि , सुंदराम कानि , मनोज कानि पुलिस थाना बीदासर।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित