NEXT 20 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद और तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ ने मानव सेवा को समर्पित एक विशेष अभियान ‘Collect & Donate Drive- 2025’ की शुरुआत की है। अभियान का उद्देश्य समाज में उपलब्ध उपयोग योग्य वस्तुओं को एकत्र कर जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाना है।
नवंबर माह भर चलेगा संग्रह अभियान
अभियान के तहत नवंबर 2025 माह में घर–घर से उपयोग योग्य वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा। इसके लिए अशोक झाबक के घर, लालजी रेस्टोरेंट के पास, रानी बाजार, श्रीडूंगरगढ़ को संग्रह स्थल निर्धारित किया गया है।
अभियान का संदेश: “देने से बड़ी कोई खुशी नहीं”
आयोजकों ने बताया कि छोटी से छोटी वस्तु भी किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी सहायता साबित हो सकती है। ऐसे में समाज से अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा कार्य में आगे आने की अपील की गई है।
इन वस्तुओं का किया जाएगा संग्रह
- उपयोग योग्य कपड़े व ऊनी वस्त्र
- खिलौने
- जूते–चप्पल
- कंबल, शॉल, रजाई
- पैक्ड फूड आइटम
- मोजे, गलीचा आदि
ध्यान दें: सभी वस्तुएँ पूरी तरह उपयोग योग्य हों।
टीम करेगी छंटाई व वितरण
संग्रहित वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से छांटकर पैक किया जाएगा और फिर जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक गरमाहट और राहत पहुँचाना है।
संपर्क सूत्र
- 9636 28 8181
- 974 888 1003
- 809 418 7907
तेरापंथ युवक परिषद व किशोर मंडल ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस सेवा अभियान को सफल बनाएं। “किसी के जीवन में गर्मी और मुस्कान दोनों पहुँचाएँ”। इसी संकल्प के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।




















