#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

SBI में गोल्ड लोन फर्जीवाड़ा उजागर: ग्राहक और स्वर्णकार के खिलाफ एफआईआर, दोनों से पूछताछ शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बैंक ने गलत सोना मूल्यांकन और फर्जी दस्तावेज लगाने पर एक ग्राहक और स्वर्णकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। दाऊजी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बीकानेर में गोल्ड लोन स्कीम के नाम पर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है।

जितना सोना दिखाया, असल में निकला उससे कम; दस्तावेज भी फर्जी

ब्रांच मैनेजर मनप्रीत सिंह के अनुसार, पाबू बारी क्षेत्र के अंबेडकर चौक निवासी श्रीकांत चांवरिया ने गोल्ड लोन लेने के दौरान जितना सोना दिखाया था, जांच में वास्तविक मात्रा उससे कम पाई गई।
बैंक का आरोप है कि उसने गलत वजन बताते हुए फर्जी मूल्यांकन दस्तावेज भी जमा करवाए थे।

स्वर्णकार ने गलत वजन-मूल्य का प्रमाण पत्र दिया

मामले में शामिल संजय सोनी (निवासी- जैन पाठशाला के सामने) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच में पाया गया कि सोनी द्वारा जारी किया गया सोने का वजन और मूल्यांकन प्रमाण पत्र गलत था। बैंक का कहना है कि उसकी रिपोर्ट ने फर्जीवाड़े को बढ़ावा दिया, इसलिए उसे भी समान रूप से आरोपी बनाया गया है।

जांच एएसआई राकेश को सौंपी, पूछताछ जारी

बैंक द्वारा दिए गए लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने श्रीकांत चांवरिया और संजय सोनी दोनों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है।
जांच की जिम्मेदारी एएसआई राकेश को सौंपी गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि क्या फर्जीवाड़े की इस कड़ी में और लोग जुड़े हैं।

बीकानेर में पहले भी गोल्ड लोन फर्जीवाड़े के केस

बीकानेर के कोटगेट और सदर थाना क्षेत्रों में भी गलत सोना मूल्यांकन और purity संबंधी फर्जीवाड़े के मामले पहले सामने आ चुके हैं।
पुलिस ऐसे मामलों की अलग से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना