NEXT 20 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कार्यरत CLTC अधिकारी महक पारिक के कामकाज को लेकर देशनोक नगरपालिका ने उनकी सराहना करते हुए पूरा भरोसा जताया है। नगरपालिका चेयरमैन CA ओमप्रकाश मूंधड़ा ने जिला कलेक्टर बीकानेर को भेजे पत्र में महक पारिक को निष्ठावान, ईमानदार और पारदर्शी अधिकारी बताया।
चेयरमैन ने लिखा कि महक पारिक ने अपने कार्यकाल में लाभार्थियों को समय पर मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करवाई, जिससे योजना के कामकाज में तेज़ी और पारदर्शिता आई। उनके सहयोगी व्यवहार और दायित्व निभाने की क्षमता की भी नगरपालिका ने प्रशंसा की है।
पत्र में यह भी साफ किया गया कि हाल ही में कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यहीन, भ्रामक और असत्य हैं। नगरपालिका स्तर पर न तो कोई शिकायत दर्ज हुई और न ही उनके काम में किसी प्रकार की अनियमितता मिली है। चेयरमैन ने कहा कि महक पारिक हमेशा नियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करती रही हैं।
नगरपालिका ने महक पारिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे आगे भी इसी उत्कृष्टता के साथ सेवाएँ देती रहेंगी।




















