#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पति, ससुर और सास पर दहेज मांगने व स्त्रीधन हड़पने का आरोप, पीड़िता ने कोर्ट में लगाई गुहार

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 21 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की रहने वाली नेहा उर्फ गरीमा (निवासी जयपुर, हाल-आडसरबास श्रीडूंगरगढ़) ने अपने पति हिमांशु दाधीच शर्मा, ससुर विजय कुमार और सास हेमलता पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और स्त्रीधन हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

नेहा ने अदालत में एडवोकेट दीपिका सोनी के द्वारा परिवाद पेश करते हुए बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को श्रीडूंगरगढ़ में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के समय उसके पिता की ओर से जेवर और अन्य सामान दहेज के रूप में दिया गया था। यह सामान स्त्रीधन था, जिसे ससुराल वालों ने यह कहकर अपने पास रख लिया कि जब नेहा मांगेगी, तो उसे वापस कर देंगे।

“5 लाख रुपये और कार मांगते थे, नहीं देने पर मारपीट की”

नेहा के अनुसार शादी के बाद जब वह ससुराल इम्फाल (मणिपुर) पहुंची तो ससुराल के लोग ₹5 लाख नकद और एक नई कार की मांग करने लगे। नेहा ने बताया कि जब उसने यह कहकर मना किया कि उसके माता-पिता अपनी हैसियत से अधिक दे चुके हैं, तो उसे गालियां दी गईं, प्रताड़ित किया गया और घर में नौकरानी की तरह रखा गया।

“आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा”

नेहा ने बताया कि लगातार प्रताड़ना की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे लगभग 15 दिन बीकानेर के एक निजी अस्पताल में ICU में भर्ती रहना पड़ा। सारे खर्चे उसके पिता को उठाने पड़े।

नेहा के अनुसार डॉक्टर ने पति हिमांशु को समझाया कि वह पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करें, लेकिन इसके बाद भी उसके साथ व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

“स्त्रीधन वापस मांगने पर घर आकर गालियां दीं”

लगभग 15 दिन पहले जब नेहा ने स्त्रीधन वापस मांगा तो आरोपी उसका सामान लौटाने से इंकार कर गए। 18 जून 2025 को आरोपी श्रीडूंगरगढ़ आए, जहां नेहा और उसके माता-पिता से अभद्र भाषा में बातचीत की और घर में थूककर अपमानित किया।

थकहार कर पीड़िता ने अदालत से मांग की है कि पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाए, उसका स्त्रीधन बरामद करवाया जाए और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित