NEXT 22 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार ने पंचायत राज व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए बीकानेर जिले की पंचायत समितियों का पुनर्गठन कर दिया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो पंचायत समितियाँ होंगी- पुनर्गठित श्रीडूंगरगढ़ और नवगठित रिड़ी पंचायत समिति।
सरकार के मुताबिक पहले श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में कुल 53 ग्राम पंचायतें थीं। पुनर्गठन के बाद अब श्रीडूंगरगढ़ में 32 ग्राम पंचायतें रहेंगी, जबकि रिड़ी पंचायत समिति में भी 32 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं।
आपत्तियों के बाद मंजूरी
राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 98 के तहत जिला कलेक्टरों को पुनर्सीमांकन और नवसृजन की कार्यवाही करने के अधिकार दिए गए थे। प्रस्ताव तैयार करने, एक माह तक सार्वजनिक आपत्तियाँ आमंत्रित करने और सुनवाई के बाद अंतिम रिपोर्ट सरकार को भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।
राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावों की समीक्षा और मंजूरी के बाद यह पुनर्गठन लागू किया गया है।
क्यों हुआ बदलाव?
अधिकारियों का कहना है कि-
- तेज जनसंख्या वृद्धि
- बड़े भौगोलिक क्षेत्र
- ग्रामीणों की प्रशासन तक पहुँच आसान बनाने
जैसे कारणों से यह कदम उठाया गया है।





















