संगठन मजबूत करने पर जोर, प्रशासन को घेरा, 18-19 को जिला प्रशिक्षण शिविर
NEXT 23 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। माकपा तहसील कमेटी की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता गिरधारीलाल ने की। बैठक में तहसील पर्यवेक्षक सीमा जैन और अशोक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, SIR प्रक्रिया और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ शोक प्रस्ताव पारित कर की गई।

18-19 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
पर्यवेक्षक सीमा जैन ने बताया कि बीकानेर में 18-19 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसमें तहसील के करीब 70 गांवों और शहर के 125 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
14 दिसंबर को अगली विस्तृत बैठक
संगठन ने निर्णय लिया कि अगली तहसील स्तरीय विस्तृत बैठक 14 दिसंबर को माकपा कार्यालय में होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

‘किसानों को परेशान कर रहा प्रशासन’ -महिया
पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि-
“समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद के लिए बिजली-पानी बिल अनिवार्य करना पूरी तरह किसान विरोधी फैसला है।
सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया, फिर भी जिला कलेक्टर और प्रशासन किसानों को परेशान कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार रोका नहीं जाएगा, बल्कि प्रशासनिक मनमानी और बढ़ेगी। माकपा इसका कड़ा विरोध करेगी।
‘SIR प्रक्रिया का दुरुपयोग हो रहा’- शर्मा
पर्यवेक्षक अशोक शर्मा ने कहा कि-
“सरकार SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल मनमानी लागू करने के लिए कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से जुड़कर जनता के बीच वास्तविक स्थिति रखें।”




















