SP कावेंद्र सिंह सागर ने जारी किए आदेश, तुरंत प्रभाव से लागू
NEXT 23 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिले में पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने शनिवार को पुलिस निरीक्षकों के तबादले आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में पदस्थापित 15 निरीक्षकों को विभिन्न थानों और यूनिट्स में पोस्टिंग दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक तबादले कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और फील्ड में कार्य क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कई निरीक्षकों को लंबे समय बाद फील्ड ड्यूटी में भेजा गया है।
तबादला सूची एसपी कार्यालय से जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। जिन निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी मिली है, उन्हें तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





















