#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूर्व सांसद और बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 24 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर से पूर्व सांसद और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बीकानेर और राजस्थान में प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर लॉन्च किया था। बढ़ती उम्र के बावजूद वह एक्टिंग और फिटनेस को लेकर हमेशा सक्रिय रहे। हालांकि बीच-बीच में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

2004 में बीकानेर से जीते थे चुनाव

वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने धर्मेंद्र को बीकानेर से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने उस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को 57 हजार 175 वोटों के अंतर से हराया था।
बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें बड़ी बढ़त मिली थी, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हुई।

सांसद बनने के बाद धर्मेंद्र का अधिक समय मुंबई में गुज़रा, जिस वजह से उन्हें बीकानेर में कम सक्रिय रहने पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर बीकानेर और पूरे राजस्थान में लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस ने उनकी फिल्मों के संवाद, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प