#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में दर्दनाक हादसा: पेट्रोल पंप पर काम कर रहे युवक की डीजल टैंक का ढक्कन गिरने से मौत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 24 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गुसाईंसर बड़ा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजल टैंक का ढक्कन बंद करते समय उसके नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। युवक पंप के डीजल स्टोरेज टैंक का लोहे का भारी ढक्कन बंद कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ढक्कन सहित टैंक में गिर गया। भारी ढक्कन सीधे उसके गले और सिर पर आ गिरा। हादसे के बाद युवक वहीं फंस गया। उसके शरीर का सिर्फ सिर और एक पैर बाहर था।

मृतक की पहचान लूणाराम (23) पुत्र तोलाराम गोदारा, निवासी गुसाईंसर बड़ा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। शव को श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार लूणाराम रोज की तरह काम खत्म कर डीजल टैंक का ढक्कन बंद कर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और पूरा ढक्कन उसके ऊपर गिर गया। ढक्कन का धारदार किनारा सीधे गले व सिर पर लगा जिससे गंभीर चोट आई। जब तक साथी कर्मचारी उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

युवक की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। परिवार ने बताया कि लूणाराम परिवार का सहारा था और कुछ महीनों पहले ही पंप पर नौकरी शुरू की थी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना