NEXT 24 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल सुबह हवाई मार्ग से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके निजी सहायक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आगमन के बाद मेघवाल दिनभर विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
शाम 4 बजे वे रविन्द्र रंगमंच में आयोजित संविधान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रविशेखर मेघवाल मुख्य वक्ता होंगे।
समारोह में केंद्रीय मंत्री के साथ ही राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।




















