#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

NEXT की खबर का असर: बिना बारिश कीचड़ से परेशान बाजार अब साफ, राहत की सांस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मुख्य बाजार में जाम पड़े नालों और चैंबरों की वजह से फैली गंदगी और दुर्गंध पर जब NEXT ने खबर प्रकाशित की, तो नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया।

“मुख्य बाजार में बिना बारिश कीचड़… राहगीरों का हाल बेहाल, पालिका के दावे फेल” शीर्षक से सोमवार को प्रकाशित खबर ने प्रशासनिक सिस्टम को झकझोर दिया।

कल तक जहाँ गन्दा पानी पसरा रहता था, वहीं आज सफाई व्यवस्था से दुकनदार हुए खुश

NEXT में प्रकाशित खबर

विधायक ने लिया संज्ञान, दिए निर्देश

खबर सामने आने के बाद विधायक ताराचंद सारस्वत ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नगरपालिका एसआई हरीश गुर्जर को बाजार में सफाई व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।

सफाई में जुटे सफाई वीर

टीम और मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचे पालिका कार्मिक

निर्देश मिलते ही एसआई हरीश गुर्जर सफाई कर्मियों और मशीनरी के साथ मुख्य बाजार पहुंचे और जाम पड़े नालों व चैंबरों की सफाई शुरू करवाई।
मंगलवार सुबह भी नगरपालिका की टीम सफाई में जुटी रही। इस दौरान मुख्य बाजार के कई हिस्सों में चोक नालों को साफ किया गया।

आज बाजार आया साफ नजर

आज बाजार साफ, लोगों ने ली राहत

जहां कल तक बिना बारिश के भी कीचड़ और गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही थी, वहीं अब बाजार साफ-सुथरा नजर आ रहा है।

राहगीरों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली और विधायक, नगरपालिका प्रशासन और NEXT का आभार जताया।

नालों की सफाई में जुटे पालिका कार्मिक

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प