#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मतदाता सूची पुनरीक्षण–2026: बेहतरीन काम करने वाले 20 बीएलओ सम्मानित

By Next Team Writer

Updated on:

समय से पहले 100% डिजिटाइजेशन पूरा करने पर मिली प्रशस्ति पत्र

NEXT 25 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने सम्मानित किया।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश यादव, नायब तहसीलदार निर्वाचन सुरेश कुमार और चुनाव शाखा प्रभारी शिव कुमार पुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गणना प्रपत्रों का समय से पहले 100% डिजिटाइजेशन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन बीएलओ ने तय समय से पहले मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सम्मानित बीएलओ में लूणकरणसर और खाजूवाला के 5-5, श्रीडूँगरगढ़, बीकानेर पश्चिम और कोलायत के 3-3, जबकि नोखा से 1 बीएलओ शामिल है।

इन बीएलओ को मिला सम्मान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश यादव ने सूची जारी करते हुए बताया कि सम्मानित बीएलओ इस प्रकार हैं-

  • लूणकरणसर: ओमप्रकाश (भाग-47), छगनलाल (20), ओमप्रकाश (04), राकेश कुमार विश्नोई (114), सुरेंद्र कुमार (186)
  • खाजूवाला: सागर सहगल (60), तिलोका राम (73), इंद्रजीत शर्मा (78), हरखाराम जाट (96), सुरेश कुमार (163)
  • श्रीडूँगरगढ़: इंद्र चंद (200), रामनिवास मीणा (66), देवी लाल छरंग (09)
  • बीकानेर पश्चिम: मोहम्मद सलीम (72), विष्णु कुमार ओझा (155), जितेंद्र चौधरी (27)
  • कोलायत: रामकुमार (94), पूनमचंद (183), सत्यनारायण (214)
  • नोखा: जगराम जाट (173)

अब तक 66 बीएलओ पूरा कर चुके हैं 100% कार्य

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 66 बीएलओ पूरी तरह डिजिटाइजेशन पूरा कर चुके हैं।
आगे के कार्यक्रमों में इन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

अन्य बीएलओ की मदद करने की अपील

समारोह के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने सम्मानित बीएलओ से कहा

“अब आप अपने क्षेत्र में बाकी बीएलओ की मदद करें। यह कार्य तभी समय पर पूरा होगा, जब सभी मिलकर एक टीम की तरह काम करेंगे।”

पहले भी मिल चुका है सम्मान

गौरतलब है कि इससे पहले 20 नवंबर को दो बीएलओ – जीव राज सिंह और हुकुमचंद सैन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन द्वारा VC के माध्यम से सम्मानित किया जा चुका है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प