#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

TSS श्रीडूंगरगढ़ में नि:शुल्क पेट व दांत जांच शिविर कल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में 27 नवंबर गुरुवार को निशुल्क पेट और दांत रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और 1:30 बजे तक चलेगा। पंजीकरण सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

शिविर में पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल खत्री और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल मरीजों का मुफ्त परामर्श देंगे। पेट संबंधी बीमारियों जैसे कब्ज, एसिडिटी, अपच, पीलिया, गैस, पेट फूलना, पाइल्स, खून की उल्टी और पेट के अल्सर की जांच की जाएगी। इसके अलावा दांत संबंधी समस्याओं जैसे दांत निकलना, नए दांत बनना, दांत की सफाई, मसाला भरना, रूट कैनाल, पायरिया आदि की जांच और परामर्श भी उपलब्ध होगा।

संस्थान अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया और मंत्री धर्मचंद धाडेवा ने बताया कि तुलसी सेवा संस्थान का उद्देश्य पीड़ित मानव को अधिक से अधिक सस्ती और सुगम चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने कहा कि इस माह में यह चौथा निशुल्क शिविर है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा