#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रीड़ी की बेटी फिर करेगी राजस्थान का नेतृत्व: सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2025 में सुमन कूकना का चयन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। रीड़ी गांव एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाने को तैयार है। 35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 27 से 30 नवंबर तक गुहाना (सोनीपत, हरियाणा) में होगा। इस प्रतियोगिता में राजस्थान बालिका टीम के लिए रीड़ी की सुमन कूकना का चयन हुआ है। वहीं बालक वर्ग में वकील ने जगह बनाई है।

चयन की जानकारी देते हुए रीड़ी कबड्डी टीम के कोच मांगीनाथ जाखड़ ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं।

रीड़ी का खेल मैदान बना प्रतिभाओं की जन्मस्थली

पिछले वर्ष तैयार हुए रीड़ी के खेल मैदान से अब तक 10 बालिकाएँ राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। खिलाड़ियों ने सरपंच गुड्डी देवी और सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ का आभार जताया, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनवाया और कबड्डी के लिए टीनसेट व सिंथेटिक मैट उपलब्ध करवाए।

जूनियर वर्ग का प्रशिक्षण शिविर शुरू

51वीं जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर 23 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। बालिका वर्ग का कैंप रीड़ी खेल मैदान में आयोजित किया गया है।

शिविर में चयनित 20 खिलाड़ी अगले दस दिनों तक अभ्यास करेंगी, जिनमें से अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम आगामी प्रतियोगिता में दौसा में बीकानेर का नेतृत्व करेगी
बालिका टीम के कोच मांगीनाथ सिद्ध और हेतराम जाखड़ ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प