#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हेल्पिंग हैंड्स द्वारा 328 विद्यार्थियों को बस्ता व लेखन सामग्री का वितरण

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 28 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हेल्पिंग हैंड्स, सूरत के सहयोग से आज प्रातः 10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर के प्रार्थना प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधीनस्थ दो प्राथमिक विद्यालयों सहित कक्षा 1 से 12 तक के कुल 328 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बस्ता तथा लेखन सामग्री वितरित की गई।

हेल्पिंग हैंड्स, सूरत- जो कि राजस्थान के 46 मूल निवासियों द्वारा संचालित एक सामाजिक संगठन है। पिछले 14 वर्षों से शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों व महाराष्ट्र के पिछड़े इलाकों में सेवा कार्यों के बाद संगठन ने अब राजस्थान में अपनी शुरुआत श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की अपनी जन्मभूमि लिखमादेसर से की है।

विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मी कांत वर्मा ने बताया कि इस नेक कार्य में संगठन सदस्य तेजकरण धाड़ेवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धाड़ेवा  की प्राथमिक शिक्षा भी इसी विद्यालय में हुई थी, इसलिए उन्होंने अपने गांव एवं विद्यालय के विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने की पहल की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राधेश्याम सिद्ध की अध्यक्षता में सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। विद्यार्थियों को बस्ता, चार रजिस्टर, पेन-पेंसिल सहित अन्य लेखन सामग्री प्रदान की गई, जिसे पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय प्रभारी धनेश सैनी, उर्मिला चौधरी, ग्रामवासी मदन मेघवाल, देवाराम ज्याणी, ओमनाथ सिद्ध, गोविंद तिवारी, नोरतन जोशी, जसनाथी नवयुवक मंडल से बनवारी लाल पारीक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय उत्सव प्रभारी व प्राध्यापक भगवती पारीक ने कार्यक्रम संचालन किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प