#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

S.I.R. में श्रेष्ठ कार्य: टॉप-10 बीएलओ सम्मानित, रणजीत सिंह राज्य स्तर पर अव्वल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के तहत मतदाता सूची अपडेट कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टॉप-10 बीएलओ को उपखंड प्रशासन ने सोमवार को सम्मानित किया। बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन में दिखाए गए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर चयन किया गया।

सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन भाग संख्या 17 के बीएलओ रणजीत सिंह का रहा, जिन्हें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान दिया गया है। वहीं, क्षेत्र के तीन अन्य बीएलओ को पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर द्वारा जिला स्तर पर सम्मान मिल चुका है।

सम्मानित हुए टॉप-10 बीएलओ

  1. रणजीत सिंह – कृषि पर्यवेक्षक, भाग संख्या 17
  2. सुमेरा राम सारण – शा. शि., भाग संख्या 227
  3. गंगाधर शर्मा – वरिष्ठ अध्यापक, भाग संख्या 35
  4. श्रवण कुमार – अध्यापक, भाग संख्या 46
  5. मामराज – वरिष्ठ अध्यापक, भाग संख्या 240
  6. विपिन चन्द्र मोटसरा – वरिष्ठ अध्यापक, भाग संख्या 192
  7. राजेश्वर राम – कनिष्ठ शिक्षक, भाग संख्या 165
  8. ओम प्रकाश लेघा – अध्यापक, भाग संख्या 144
  9. प्रेम नाथ सिद्ध – पंचायत शिक्षक, भाग संख्या 208
  10. गिरधारी लाल – अध्यापक, भाग संख्या 30

“श्रेष्ठ कार्य करने वालों से सभी को प्रेरणा”- एसडीएम शुभम शर्मा

एसडीएम शुभम शर्मा ने कहा कि “बीएलओ द्वारा घर–घर गणना फॉर्म पहुंचाना, एकत्र करना और फिर ऐप पर डिजिटाइजेशन करना चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में जो बीएलओ शत-प्रतिशत लक्ष्य सबसे पहले पूरा कर रहे हैं, वे सभी के लिए प्रेरणा हैं।”

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग गणना चरण में अपना फॉर्म समय पर बीएलओ को सौंपें। युवा मतदाताओं को उन्होंने विशेष रूप से प्रोत्साहित किया कि
वे Voters.eci.gov.in पोर्टल पर अपने और परिवार के सदस्यों के फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

“100% कार्य शीघ्र पूरा करें”- नायब तहसीलदार

नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे पुनरीक्षण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र 100 प्रतिशत पूरा करें, ताकि मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया समय पर समाप्त हो सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प