#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़: हर घर तक पहुँचेगा मीठा नहरी पानी, 108 गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी, कस्बे के लिए 80 करोड़ की योजना भी जल्द लेगी आकार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों का दशकों पुराना इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्षेत्र में नहर से मीठा पानी घर-घर पहुँचाने वाली 663 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक पेयजल परियोजना अब धरातल पर उतरने को तैयार है। राज्य सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इसकी घोषणा के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विधायक ताराचन्द सारस्वत के साथ मौजूद पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, जल जीवन मिशन (हर घर जल परियोजना) के एक्सईएन जितेंद्र झाम, बीआरसी कम्पनी के जनरल मैनेजर रविकुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार श्रीवास्तव और भाजपा नेता सीताराम सोनी

108 गांवों और शहरी क्षेत्र को मिलेगा जीवनदायी जल

इस परियोजना के पूरा होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ शहर समेत श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के 96 गांवों और बाकी लूणकरणसर ब्लॉक के 12 गांवों को पहली बार नहर का शुद्ध पेयजल मिलेगा। लगातार गिरते भूजल स्तर और गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे इलाके के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।

दो पैकेजों में होगा काम

परियोजना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा-

पहला पैकेज (₹285 करोड़)

  • 1916 एमएल का रॉ वाटर डैम
  • 1865 केएलएच क्षमता का फिल्टर प्लांट
  • कंवर सेन लिफ्ट कैनाल से 40 क्यूसेक पानी की उपलब्धता

दूसरा पैकेज (₹372 करोड़)

  • 44 उच्च जलाशय व 15 स्वच्छ जलाशयों का निर्माण
  • 14 पंपिंग स्टेशन
  • नहरबंदी के दौरान 30 दिन का स्टोरेज

संपूर्ण कार्य 20 महीनों में पूरा किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते विधायक ताराचन्द सारस्वत और साथ में मौजूद भाजपा नेता

भूजल 2000 फीट तक खिसका, कई गांव खाली होने की नौबत

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दशकों से भूजल लगातार नीचे जा रहा है। हालात इतने खराब हो गए कि कई जगहों पर पानी 2000 फीट तक गहराई में पहुंच चुका है।
कई गांव गंभीर संकट के चलते पलायन की कगार पर थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि “नेताओं ने वादे बहुत किए, पर समाधान आज तक नहीं मिला।”

विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयास रंग लाए, आमजन ने कहा- श्रीडूंगरगढ़ का भागीरथ

विधायक सारस्वत ने चुनाव के समय क्षेत्र को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल दिलाने का वादा किया था। विधायक बनने के बाद उन्होंने इस योजना को व्यक्तिगत मिशन की तरह लिया।

  • विधानसभा में कड़े शब्दों में मुद्दा उठाया
  • ‘गांव खाली हो जाएंगे’ कहकर सरकार को चेताया
  • अधिकारियों से निरंतर पत्राचार
  • फाइलों का खुद पीछा करते रहे
  • बजट, तकनीकी परीक्षण, पाइपलाइन मार्ग जैसी बाधाओं को लगातार फॉलोअप कर दूर किया

मुख्यमंत्री व जल मंत्री का सहयोग

विधायक सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जल मंत्री कन्हैयालाल के सहयोग से परियोजना को उच्च प्राथमिकता मिली। मुद्दे को केंद्र तक ले जाया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति से इस योजना की समयसीमा 2029 तक बढ़ाई गई, जबकि यह 2024 में समाप्त हो चुकी थी।

आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर

यह श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जल परियोजना मानी जा रही है। स्थानीय लोग मानते हैं कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इस संकट को इतनी गंभीरता से लिया और समाधान तक पहुँचाया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि आगामी 20 महीनों में यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। 10दिसम्बर को इस परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि कस्बे के लिए 80 करोड़ की पेयजल योजना भी जल्द मूर्त रूप लेगी और ऐसे में कुल 743 करोड़ रुपये का कार्य होगा, जो एक बड़ी सौगात है।
साथ ही विधायक सारस्वत ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान जाने से जो पानी रोका था वह भी हमें मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। जिससे आने वाले समय से सिंचाई की समस्या से भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को निजात मिलेगी और क्षेत्र खुशहाल होगा।

जल जीवन मिशन (हर घर जल परियोजना) के एक्सईएन जितेंद्र झाम ने कहा कि इस परियोजना का स्रोत कंवरसेन लिफ्ट रहेगा। आगामी 30 सालों के लिए पेयजल आपूर्ति इस परियोजना से की जाएगी।

परियोजना पूरी होने के बाद

  • क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्या समाप्त होगी
  • नहरबंदी के दौरान भी निर्बाध पानी मिलेगा
  • सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्तर में बड़ा बदलाव आएगा

श्रीडूंगरगढ़ अब मीठे नहरी पानी के युग में प्रवेश करने जा रहा है।

इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए श्रीडूंगरगढ़ के लिए निम्न स्थानों पर भूमि आवंटन किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प