#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बोलेरो बेचने के नाम पर फाइनेंस डाउन कराने का झांसा: गाड़ी ले उड़े दो युवक, किस्त भरने से भी मुकरा

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में युवक के साथ धोखाधड़ी, पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली

NEXT 2 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बोलेरो पिकअप बेचने के नाम पर दो युवकों द्वारा एक ग्रामीण को धोखे से गाड़ी हड़प लेने का मामला सामने आया है। किस्त भरने और लोन ट्रांसफर करने का भरोसा देकर आरोपियों ने वाहन तो अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में न पैसे दिए, न वाहन लौटाया। पीड़ित ने अब उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

फेसबुक पर डाली थी बिक्री की पोस्ट, सीकर के दो युवकों ने किया संपर्क

पीड़ित प्रकाश नायक, निवासी बाड़ेला (श्रीडूंगरगढ़) ने अपने भाई रामनिवास के नाम रजिस्टर्ड बोलेरो पिकअप RJ-07 GD 8953 को बेचने हेतु फेसबुक पर पोस्ट की थी। वाहन AU फाइनेंस से लोन पर चल रहा था।
पोस्ट देखते ही सीकर जिले के छिंछास गांव के युवकों कुलदीपसिंह और विक्रमसिंह ने प्रकाश से संपर्क किया।

प्रकाश ने उन्हें बताया कि वाहन फाइनेंस पर है और बेचने से पहले बकाया राशि चुकानी होगी। इस पर आरोपी कुलदीप ने 10-15 दिन में पूरा ऋण चुकाने का भरोसा दिया। दोनों पक्षों में ₹11.40 लाख में सौदा तय हुआ।

₹60 हजार नकद देकर बोलेरो ले गए आरोपी, लोन चुकाने का वादा किया था

26 जुलाई 2025 को दोनों आरोपी बाड़ेला पहुंचे और बात पक्की होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ आए, जहां ₹500 के स्टाम्प पर लिखित समझौता हुआ।
समझौते के अनुसार आरोपीगण ने:

  • ₹60,000 नकद दिए
  • बाकी राशि लोन चुकाकर ट्रांसफर कराने का आश्वासन दिया

भरोसा करते हुए प्रकाश ने वाहन और कागजात दोनों सौंप दिए

10 अगस्त की किस्त ड्यू हुई तो आरोपी टालने लगे

जब 10 अगस्त 2025 को बोलेरो की किस्त ड्यू हुई, तो प्रकाश ने आरोपी कुलदीप को फोन किया। वह आज-कल, आज-कल कहकर टालता रहा और न किस्त भरी, न गाड़ी ट्रांसफर करवाई।

1 सितंबर को पीड़ित को मिली खुली धमकी- “गाड़ी नहीं दूंगा, धोखा देकर ले गया हूं”

1 सितंबर को दोबारा फोन करने पर आरोपी कुलदीप ने साफ कहा कि “मैं फाइनेंस नहीं भरूंगा, गाड़ी भी वापस नहीं दूंगा। धोखा देकर गाड़ी लेनी थी, ले ली। अब इसे आगे बेच दूंगा।”

प्रकाश के अनुसार दोनों आरोपी अब वाहन को खुर्द-बुर्द करने की भी धमकी दे रहे हैं। आखिरकार पीड़ित ने अदालत में परिवाद प्रस्तुत करते हुए अनुरोध किया है कि उसे न्याय दिलाया जाए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित