NEXT 5 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में चिमनाराम माली के कुएं के पास स्थित एकमात्र पाबूजी मंदिर में आज शुक्रवार शाम 4.30 बजे सामूहिक हवन का आयोजन हुआ। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं।

हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पार्षद लोकेश गौड़ ने बताया कि शनिवार सुबह 8.30 बजे शिव प्राण प्रतिष्ठा, शाम 7 बजे मंदिर उद्घाटन तथा रात्रि जागरण का आयोजन रहेगा।





















