#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

11 साल बाद खाली हुआ ओसवाल पंचायत भवन का हिस्सा, कोर्ट आदेश पर आयुर्वेद औषधालय ने सौंपी चाबी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक संस्था श्री ओसवाल पंचायत को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। आडसर बास स्थित पंचायत भवन परिसर का वह हिस्सा, जो पिछले 11 साल से राजकीय आयुर्वेद औषधालय के कब्जे में था, शुक्रवार को कोर्ट आदेशानुसार खाली हो गया। औषधालय प्रशासन ने भवन की चाबी संस्था अध्यक्ष विनोद भादानी को सौंप दी।

संस्था के मंत्री कान्ति कुमार पुगलिया ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले औषधालय को संचालन के लिए परिसर दिया था। लेकिन पिछले 11 वर्षों से न किराया दिया जा रहा था, न ही परिसर खाली किया गया, जिस कारण संस्था को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

एसीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए भवन कब्जामुक्त कर संस्थान को सुपुर्द करने के निर्देश दिए, जिनकी पालना शुक्रवार को की गई।

अध्यक्ष विनोद भादानी ने कहा कि पूर्व से लंबित और वर्तमान अवधि का किराया कोर्ट द्वारा तय राशि के अनुसार जमा कराया जाएगा।

मौके पर कई गणमान्य मौजूद

इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सेठिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरमल सिंघी, अशोक बैद, हेमराज भादानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अब बैंक ऑफ बड़ौदा के पास शिफ्ट होगा आयुर्वेद अस्पताल

औषधालय प्रभारी डॉ. पवन गोदारा ने बताया कि आयुर्वेद अस्पताल अब बैंक ऑफ बड़ौदा के पास नई लोकेशन से संचालित होगा। यहां मरीजों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प