NEXT 6 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मोमासर नगर इकाई ने शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में संगोष्ठी कर भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में बाबा साहेब अंबेडकर चौक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कृष्णा प्रजापत को बाबा साहेब का चित्र भी भेंट किया गया।

ABVP खेलो भारत प्रांत सहसंयोजिका एवं बीकानेर विभाग छात्रा प्रमुख कृष्णा प्रजापत ने कहा कि “बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज का सबसे बड़ा हथियार बताया। यदि युवा उनके विचारों को अपनाएँ, तो समरस और सशक्त भारत का निर्माण निश्चित है।”
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेल, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आग्रह किया।
राजकीय महाविद्यालय मोमासर की कॉलेज इकाई अध्यक्ष पलक भाटी ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

बिग्गा बास में भी अंबेडकर को नमन
डॉ. अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार शाम बिग्गा बास के बाबा रामदेव मंदिर में श्रद्धांजलि सभा हुई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर बाबा साहेब को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रकाश गांधी ने कहा कि अंबेडकर का संदेश“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो,”आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
इस मौके पर राजेंद्र स्वामी, राजाराम गोदारा (शहीद हेतराम गोदारा के भाई), जावेद बेहलीम, रवि बारूपाल, चांद रतन घोटिया, सुरेश बना, देवेंद्र कुमार, सोनू बारूपाल, विजय सिंह राजपुरोहित, मोनू बारूपाल, पवन बारूपाल, कमलेश पारीक, हुंताराम कालवा, बाबूलाल, अनीश बारूपाल, बिलों शायर और ओमप्रकाश सहित कई युवा मौजूद रहे।




















