#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोर्ट आदेश से हुई खेत की पत्थरगढी तोड़ी, ट्रैक्टर से फसल रौंदी; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, कोर्ट से न्याय की गुहार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में खेत की पत्थरगढी तोड़ने और फसल नष्ट करने का मामला सामने आया है। लालसिंह (निवासी झंझेऊ) ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि एसडीएम न्यायालय के आदेश से की गई पत्थरगढी को आरोपियों ने ट्रैक्टर से तोड़ दिया और खड़ी फसल को नष्ट कर दिया।

परिवाद के अनुसार लालसिंह पुत्र जसवंतसिंह निवासी झंझेऊ की खातेदारी भूमि खसरा नंबर 1495/291 (रकबा 1.5226 हैक्टेयर) की पत्थरगढी उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के आदेश की पालना में 18 जून 2025 को तहसीलदार द्वारा पुलिस की मौजूदगी में करवाई गई थी।

आरोप है कि 30 सितंबर 2025 की रात करीब 2 बजे महेन्द्रसिंह, करणीसिंह, राजूसिंह सहित छह लोग ट्रैक्टर लेकर खेत में घुसे और पत्थरगढी की पट्टियां तोड़ दीं। साथ ही खेत में खड़ी ग्वार की फसल को ट्रैक्टर से मिट्टी में मिला दिया।

उस समय खेत में मौजूद प्रार्थी के पुत्र प्रतापसिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने स्वयं प्रार्थी को भी खेत में आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

अब पीड़ित ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के आदेश देने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प