#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीदासरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का CBEO ने किया औचक निरीक्षण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासरिया में सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) शिवनारायण विश्नोई ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और साफ-सफाई सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।

CBEO ने विद्यालय प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, अनुशासन बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है।

निरीक्षण के समय उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने विद्यालय से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की ओर CBEO का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने रमसा योजना के तहत दो नए कक्षा-कक्ष स्वीकृत कराने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनाथजी का नाडा, बीदासरिया के लिए नए भवन की स्वीकृति की मांग रखी।

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा रखी गई समस्याओं पर सहमति जताते हुए CBEO शिवनारायण विश्नोई ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी जल्द पूरी की जाएगी। इसके अलावा दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों को शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय हरनाथजी का नाडा के लिए नए भवन का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है।

अंत में CBEO ने विद्यालय प्रशासन को शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प