#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव : जेपी मीणा निर्विरोध सचिव निर्वाचित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद पर जयप्रकाश (जेपी) मीणा निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नामांकन वापसी के अंतिम दिन उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार किशन पारीक द्वारा पर्चा वापस लेने के बाद जेपी मीणा को सचिव घोषित किया गया।

परिणाम की घोषणा होते ही बार परिसर में प्रसन्नता का माहौल रहा। इस मौके पर नवनिर्वाचित सचिव जेपी मीणा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश सारस्वत, सह निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम दर्जी एवं सुखदेव व्यास उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि वर्तमान टीम का कार्यकाल 31 दिसम्बर तक रहेगा और नव निर्वाचित सचिव को भी 12 दिसम्बर को अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़, मोहनलाल सोनी, लेखराम चौधरी, बाबुलाल दर्जी, साजिद खान, पूनमचंद मारू, कैलाश सारस्वत, गोपीराम जानू, ललित मारू, केके पुरोहित, जगदीश भाम्भू, नारायण जोशी, पुखराज तेजी, रामलाल नायक, जगदीश बाना, राजूराम जाखड़, प्रकाश राजपुरोहित, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, रणवीरसिंह, मदनगोपाल स्वामी, अबरार, सोहननाथ सिद्व ओमप्रकाश मोहरा, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश बारोटिया, ओमप्रकाश मिडल, गोपाल पारीक, गणेश मेघवाल, महेंद्र मोटसरा, जितेंद्र स्वामी, कैलाश व्यास, संजय बोहरा, हेमराज सोनी, बृजलाल बारोटिया व कई अधिवक्ता गण की मौजूद रहे और नव निर्वाचित सचिव को शुभकामनाएं दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प