#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधायक सेवा केंद्र पर जनसुनवाई, विधायक ताराचंद सारस्वत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधायक सेवा केंद्र पर आयोजित जनसुनवाई में विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के ग्रामीणों और कस्बे के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में ऊपनी, गुसाईंसर बड़ा, लोडेरा, बरजांगसर, डेलवा, मोमासर, आडसर, उदरासर, जाखासर सहित विभिन्न गांवों और श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कृषि से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक सारस्वत ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत संवाद कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के लिए विभागों को भेजा गया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र आमजन के लिए सदैव खुला है। नियमित जनसुनवाई का उद्देश्य यह है कि आम लोग बिना किसी परेशानी के सीधे अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना, बिजली सुधार, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्रमुख रूप से शामिल है। आने वाले समय में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।

जनसुनवाई में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक द्वारा नियमित जनसुनवाई आयोजित करने की सराहना करते हुए कहा कि इससे केवल आश्वासन ही नहीं, बल्कि समस्याओं का व्यावहारिक समाधान मिलता है। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश