#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीण इलाकों में दिनभर दौरे पर विधायक सारस्वत, विकास कार्यों की ली ग्राउंड रिपोर्ट; जनसंपर्क से ग्रामीण उत्साहित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत गुरुवार को पूरे दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रहे। उन्होंने कई गांवों में चल रहे विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता व समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

विधायक सबसे पहले कुचोर आथुनी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सड़क निर्माण, पेयजल सप्लाई, बिजली लाइन दुरुस्ती और चिकित्सा सुविधाओं जैसी परियोजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट लेने के बाद सारस्वत ने कहा कि “विकास कार्यों पर निगरानी और जनता के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है।”

इसके बाद उन्होंने कुचोर अगुनी, मेउसर सहित आसपास के कई गांवों का दौरा किया। हर गांव में ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याएं रखीं। विधायक ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान करवाया और बाकी के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक के लगातार जनसंपर्क से उन्हें भरोसा मिल रहा है कि क्षेत्र के विकास कार्य तेजी से पूरे होंगे।

दौरा पूरा करने के बाद सारस्वत विधायक सेवा केंद्र, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि “जनता की हर समस्या मेरा अपना दायित्व है। मैं हमेशा क्षेत्रवासियों के बीच रहकर ही समाधान सुनिश्चित करूंगा।”

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश