#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के अध्यक्ष बने ललित मारू, 47 मतों से विजयी घोषित

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 12 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ में अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ललित मारू 47 वोट से विजयी हुए। कुल 109 वोट में से ललित मारू को 78 मत और गणेशाराम मेघवाल को 31 वोट मिले। जीतते ही साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष ललित मारू को बधाई दी और माला पहनाई।


कोर्ट परिसर में सुबह से ही चहल- पहल नजर आई तो बीते गुरुवार को भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट ललित कुमार मारू और एडवोकेट गणेशाराम मेघवाल मतदाताओं को रिझाते हुए और मान मनुव्वल करते नजर आए।


मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि आज सुबह कोर्ट परिसर में 11 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1.20 बजे तक 58 मतदान मतपेटी में डाले गए। शाम 4बजे तक 109 मत मतपेटी में डाले गए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट कैलाश सारस्वत और सह निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राधेश्याम दर्जी व एडवोकेट सुखदेव व्यास सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कटिबद्ध रहे।


गौरतलब है कि अध्यक्ष द्वारा पूरी कार्यकारिणी का आगे गठन किया जाएगा। सचिव पद के लिए जो चुनाव होने थे उसमें एडवोकेट जेपी मीणा को 9 दिसम्बर को ही निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया था।
मतदान शाम 4बजे तक चला जिसमें 109 मतदाताओ ने मतदान किया।


इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह, मोहनलाल सोनी, श्याम सुंदर आर्य, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, एडवोकेट साजिद खान, राजीव आत्रेय, अबरार मोहम्मद, प्रकाश राजपुरोहित, ओमप्रकाश बारोठिया, चन्द्र प्रकाश बारूपाल, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैण, मोहन सोनी, ओमप्रकाश पंवार, पूनम चंद नाई, बाबूलाल दर्जी, सत्यनारायण प्रजापत, रणवीर सिंह खींची, एडवोकेट मदन गोपाल स्वामी, रणवीर सिंह शेरुणा, रामलाल नायक, केके पुरोहित, गोपीराम जानू, बजरंग तावणीयाँ, अशोक सारस्वत्, ओमप्रकाश मिडल, किशन स्वामी, जयप्रकाश मीणा, रामु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज पंवार, गोपाल पारीक, भागीरथ सिंह, महेंद्र मोटसरा, श्रीकिशन पारीक, नारायण जोशी, मनोज नाई, जगदीश भाम्भू, जीतेन्द्र स्वामी, चंद्रशेखर, रोहित राठौड़, रश्मि करनानी, छाया मोदी, कविता पंवार, पूजा सैनी, सुमन सोनी, प्रियंका मारु, दीपिका करनानी, रामनिवास शिला, दिनेश मेघवाल, भागीरथ नायक, राजाराम नैन, बजरंग चोटिया, नारायण पंवार, सुनील माली, बाबूलाल सारस्वत, महेन्द्र मान, हेमंत राठौड़, राजेश मीणा, गोपाल पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, ओमनाथ, मोहननाथ, रोहित पालीवाल, हेमराज सोनी, कैलाश व्यास, सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहें।

पहला वोट डाला एडवोकेट पुखराज तेजी ने

एडवोकेट राधेश्याम दर्जी

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प