#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिहार के मंत्री नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे जिम्मेदारी, PM मोदी ने दी बधाई

NEXT 14 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री और बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह फैसला रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड ने लिया। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

नितिन नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा ने 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे एक्सटेंशन पर थे। फिलहाल नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-

“नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई।”

कौन हैं नितिन नबीन

  • उम्र: 45 साल
  • पद: बिहार सरकार में पथ निर्माण (सड़क निर्माण) मंत्री
  • जन्म: 23 मई 1980, पटना
  • पिता: नबीन किशोर सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता
  • शिक्षा: 12वीं तक पढ़ाई दिल्ली के CMKM पब्लिक स्कूल से
  • संपत्ति: करीब 3.1 करोड़ रुपए
  • आपराधिक मामले: 5 केस दर्ज

2010 से लगातार विधायक

  • 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर सीट से विधायक चुने गए
  • 2025 विधानसभा चुनाव में
    • नितिन नबीन: 98,299 वोट
    • राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी: 51,936 वोट
    • जीत का अंतर: 46,363 वोट

मंत्री बनने का सफर

  • 9 फरवरी 2021 को पहली बार बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री बने

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आओ! रक्तदान करें: श्रीडूंगरगढ़ में कल विशाल रक्तदान शिविर, सेल्फी पॉइंट का रहेगा आकर्षण🟢 बीकानेर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ में 16 से 24 दिसंबर तक लगेंगे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर, देखें पूरी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर दिवस समारोह, 10 वरिष्ठ पेंशनरों को मिलेगा सम्मान🟢 राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में व्याख्यान माला, विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोजगार और कौशल विकास की दी जानकारी🟢 राज्यमंत्री सुथार ने सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर किया कम्बल वितरण🟢 85 चिकित्सा संस्थानों पर लगे आरोग्य शिविर, 5647 लोग हुए लाभान्वित, देखें फ़ोटो🟢 रेल खबर: सुरतपुरा- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, 21 जनवरी को कई ट्रेनें रद्द व प्रभावित🟢 मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक सारस्वत ने की गौसेवा🟢 विकास रथ अभियान से गांव-ढाणियों तक पहुंचा सरकार का संदेश🟢 पार्श्वनाथ जयंती पर जैन मंदिर कालूबास में भजन संध्या