#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर के 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय खो-खो के लिए राजस्थान टीम में

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 18 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिले के आठ स्कूली खिलाड़ियों का 19 वर्ष आयु वर्ग की राजस्थान खो-खो टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 23 से 28 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में चार सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर से हैं। दो खिलाड़ी लूणकरणसर ब्लॉक से चयनित हुए हैं। वहीं जिले की दो छात्राओं का भी राजस्थान टीम में चयन हुआ है।

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के कोच शशि शेखर जोशी ने बताया कि स्कूल से जितेंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह, हेमेन्द्र सिंह रावत और प्रदीप कुमार का चयन हुआ है। इसके अलावा खोखराणा गांव के सुभाष गोदारा और खियेरा गांव के युवराज भादू भी टीम में शामिल हैं। छात्रा वर्ग में निर्मा और प्रियंका का चयन हुआ है।

खिलाड़ियों के चयन पर जिला खो-खो संघ के असगर अली, राजस्थान 17 वर्ष खो-खो टीम के मुख्य कोच मोहनलाल कस्वां, खियाराम, बद्रीनारायण शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने बधाई दी। जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प