#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मूंगफली खरीद पर गरमाई सियासत, किसानों की चिंता देख विधायक ने बुलाई आपात बैठक

By Next Team Writer

Published on:

एसडीएम ने कहा- खरीद में अनियमितता या भ्रष्टाचार मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

NEXT 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर चल रही बयानबाजी और किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय में आपात बैठक बुलाई। बैठक में प्रशासन और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार हो।

बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भीका सिंह, समिति के कर्मचारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

17 दिसंबर तक 42,918 क्विंटल मूंगफली की खरीद

सहकारिता विभाग के अधिकारी भीका सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 तक किसानों से कुल 42,918.98 क्विंटल मूंगफली की खरीद की जा चुकी है, जिससे 2433 किसान लाभान्वित हुए हैं। खरीदी गई मूंगफली में से 67,988.20 क्विंटल वेयरहाउस में जमा करवाई जा चुकी है, जबकि शेष मूंगफली को जल्द भिजवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब तक 4677 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 2433 टोकनों की तुलाई पूरी हो चुकी है।

विधायक के निर्देश- किसानों को अधिकतम लाभ मिले

विधायक ताराचंद सारस्वत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिले।

किसानों से अपील, बहकावे में न आएं

सहकारिता विभाग के अधिकारी भीका सिंह ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं। मूंगफली खरीद से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे समिति कार्यालय से संपर्क करें।

एसडीएम की चेतावनी

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने साफ कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान यदि अनियमितता, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प