#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

KCC की सीमा 5 लाख करने की मांग, केंद्रीय मंत्री मेघवाल को सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। किसानों के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान किसानों से जुड़ी प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

भेंट के दौरान राज्यमंत्री सुथार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की वर्तमान 3 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने तथा इस पर ब्याज में अतिरिक्त छूट दिए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बढ़ती लागत और कृषि संबंधी खर्चों को देखते हुए यह कदम किसानों के लिए बेहद राहतकारी साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किसानों की इस मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर रतन सिंह (महामंत्री, किसान मोर्चा), भरत सुथार (जिला मंत्री) और भंवरलाल बाना भी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज में बदलाव की नई शुरुआत: महेंद्र पंवार निर्विरोध अध्यक्ष बने, महिला मंडल का भी गठन, देखें सभी फ़ोटो🟢 रीड़ी में अटल प्रगति पथ के लिए चला बुलडोजर: 2 किमी मार्ग से हटाए अतिक्रमण, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप🟢 बस टिकट के 1 रुपए के विवाद में छात्र से मारपीट, विप्र समाज में रोष🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट पर पार्षद ने जताया रोष, जलदाय विभाग ने शुरू कराया लाइन सुधार कार्य🟢 सेसोमूं स्कूल में हिंदी प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाया तर्क और अभिव्यक्ति का दम🟢 ऑनलाइन काम का खर्च खुद उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5G मोबाइल-टैबलेट और अवकाश की मांग