एडीजे सरिता नौशाद और एसीजेएम हर्ष कुमार के समक्ष पहुंचे पक्षकार, सहमति से होंगे मामलों का निपटारा
NEXT 21 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कोर्ट परिसर में आज रविवार को लोक अदालत शुरू हो गई है। एडीजे सरिता नौशाद और एसीजेएम हर्ष कुमार के समक्ष विभिन्न मामलों के पक्षकार पहुंचने शुरू हो गए हैं। लोक अदालत में आपसी सहमति, मध्यस्थता और समझाइश के माध्यम से प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, जय प्रकाश मीणा, रामलाल, अबरार, ओमप्रकाश, गणेश मेघवाल, एडवोकेट दीपिका करनाणी, स्नेहा पारीक सहित न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद है।























