#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भाजपा का विकास रथ पहुंचा उदरासर, जालबसर और सुरजनसर

By Next Team Writer

Published on:

सरकार के 2 साल पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा विकास का संदेश


NEXT 22 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को विकास रथ उदरासर, जालबसर और सूरजसर गांव पहुंचा, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।


अभियान के दौरान विधायक सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से घर-घर पहुंचाई गई।
देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से कई पूरे हो चुके हैं और कई प्रगति पर हैं।


कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, भीयानाथ सिद्ध, मेघसिंह सोनी, पवन सारस्वत सहित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी।
विकास रथ अभियान के जरिए सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता और मजबूत हुई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश