#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में कल सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने की।


प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएस इकाइयों द्वारा सत्र में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह शेखावत ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सादगी ही जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से एनएसएस के सिद्धांत “स्वयं से पहले आप” को अपनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने अनुशासित जीवन एवं निरंतर मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। प्रोफेसर उज्जवल गोस्वामी ने छात्राओं को अध्ययन के साथ शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं एनएसएस सलाहकार समिति प्रभारी प्रो. मंजू मीणा ने शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने एवं सभी गतिविधियों में सहभागिता के निर्देश दिए।


कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रथम दिवस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की तथा रंगोली बनाकर परिसर को सजाया। व्याख्यान सत्र के बाद छात्राओं ने सामूहिक भोजन किया।
इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु काण्डपाल ने स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी दी तथा मौके पर ही मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया गया। डॉ. विनोद कुमारी ने भी माय भारत पोर्टल से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।
प्रथम दिवस ऑपरेशन सिंदूर एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ऑपरेशन सिंदूर पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी रावत प्रथम, नंदिनी प्रजापति द्वितीय तथा उमा चौधरी व ज्योत्सना संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता में दीपांशु प्रथम, सलोनी भाटी द्वितीय एवं खुशी सोनी तृतीय स्थान पर रहीं।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक वरिष्ठ संकाय सदस्य, कार्यक्रम अधिकारी एवं एनएसएस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प