#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अपर सेशन न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ की न्यायाधीश सरिता नौशाद ने स्कॉर्पियो लूट के एक मामले में चार आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त घोषित किया। अदालत ने पाया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

प्रकरण के अनुसार परिवादी शमशेर सिंह पुत्र रामावतार ने 4 अगस्त 2013 को श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी खरीदी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी से बीकानेर से छोगावास जा रहा था। उसके साथ देवीसिंह भी था। रात करीब 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर रोड की ओर जाते समय एक बोलेरो कैंपर ने उनका पीछा किया और जैतासर के पास पिस्तौल दिखाकर स्कॉर्पियो लूट ली। परिवादी के अनुसार कैंपर में 5-6 लोग सवार थे।

मामले में आरोपी संदीप कुमार पुत्र महेंद्रसिंह, हरिराम उर्फ हरिसिंह पुत्र निराणाराम, अभिषेक उर्फ टोनी पुत्र गजराजसिंह और दिनेश पुत्र ओमप्रकाश की ओर से अधिवक्ता रणवीरसिंह खीची ने अदालत में दलील दी कि परिवादी ने अदालत में घटना की पुष्टि नहीं की और न ही आरोपियों को घटना में शामिल होना बताया। साथ ही आरोपियों से कोई बरामदगी भी नहीं हुई।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई🟢 विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी