#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूनरासर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न: 7 सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला पूनरासर में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन एवं जनसेवा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं उनके क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

पूर्व चेयरमेन रामेश्वरलाल पारीक ने “वैचारिक अधिष्ठान एवं हमारी कार्यपद्धति” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और वैचारिक स्पष्टता पर निर्भर करती है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने “कार्य विस्तार एवं बूथ प्रबंधन” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही संगठन की वास्तविक ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल ने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए संगठन की वैचारिक यात्रा और उपलब्धियों को विस्तार से बताया तथा कार्यकर्ताओं को इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने सोशल मीडिया, AI, नमो ऐप एवं सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पूर्व डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने पंजीकरण व्यवस्था का दायित्व निभाते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में महामंत्री नौरंगनाथ, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया, पूर्व सरपंच पोमाराम नायक, बूथ अध्यक्ष जेठनाथ, मुनिनाथ, देवकरण पारीक, मीडिया संयोजक श्रवण सारस्वत, विस्तारक मुकेश जोशी, हनुमान शर्मा ऊपनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहीराम, मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहीद दिवस पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण व मूर्ति स्थापना की उठाई मांग🟢 पूनरासर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न: 7 सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन🟢 आउटरिच एप्लीकेशन से होगा स्वास्थ्य सर्वे, श्रीडूंगरगढ़ में अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण🟢 NH-11 पर कार-बाइक भिड़ंत, 3 घायल🟢 लाडनूं में 29 मार्च को महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, श्रीडूंगरगढ़ से निःशुल्क बस सुविधा🟢 19 साल की उम्र में फांसी चढ़े हेमू कालाणी को नमन: 103वें जन्मदिवस पर सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि🟢 मिंगसरिया गौशाला में 21 लाख की लागत से बने चारा गोदाम का लोकार्पण🟢 आज फिर एक चिंगारी की जरूरत: राठौड़🟢 श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू नववर्ष पर बाल कवि सम्मेलन कल, साहित्यकारों का होगा संगम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नायक समाज का प्रदर्शन: एसडीएम के आदेश को बताया असंवैधानिक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन