#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का इस वर्ष कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र श्रीकृष्ण पुत्र सांवरमल शर्मा ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ललिता सिद्ध पुत्री पन्नानाथ ने 83% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10 में कुल 17 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 15 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 2 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वहीं कक्षा 8 का परिणाम भी शानदार रहा। कुल 18 विद्यार्थियों में से 17 ने ए ग्रेड तथा 1 विद्यार्थी ने बी ग्रेड प्राप्त किया। कक्षा 5 में कुल 23 विद्यार्थियों में से 21 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड और 2 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य माखनलाल मीणा ने इस उपलब्धि पर समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 12 तक, विशेष रूप से विज्ञान संकाय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं, क्योंकि सीटें सीमित हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो🟢 राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083🟢 30 मार्च से वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला, तैयारियां जोरों पर