#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

जवाहर नगर स्थित राम मंदिर में कथा समापन, कथक नृत्य व हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा माहौल


NEXT 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मानव चेतना जागृति प्रन्यास की ओर से जवाहर नगर स्थित श्री राम मंदिर में चल रही रामचरितमानस कथा व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कपड़े के थैले वितरित किए गए और प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

समापन समारोह में कथक गुरु वीणा जोशी के निर्देशन में उनकी शिष्याओं ने “श्री रामचंद्र कृपालु भजमन” और रामचरितमानस की चौपाइयों पर शास्त्रीय कथक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही मां भगवती दुर्गा की आराधना भी नृत्य के माध्यम से की गई। प्रस्तुति में वेदांशी गौतम ने भाग लिया। संगीत संयोजन नवरत्न जोशी और तेजस जोशी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन अशोक उपाध्याय, मूलचंद उपाध्याय और विजय कपूर ने संभाला। समापन पर गोपाल उपाध्याय ने कहा कि रामचरितमानस की कथा हर घर और मंदिर में होनी चाहिए, क्योंकि भगवान राम के आदर्शों का ज्ञान समाज के लिए जरूरी है।

भैरव भवानी ज्योतिष तंत्र शोध संस्थान के संस्थापक युगल नारायण रंगा ने नवरात्रि की महिमा और मां भगवती की पूजा की विधियों पर प्रकाश डाला।

कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जोशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य “स्वच्छ बीकानेर, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर” का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा के माध्यम से युवाओं को नशे, अपराध और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समाज को जीव-जंतुओं, नदियों और गौ माता के संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के सामंजस्य से ही शहर और राष्ट्र का विकास संभव है, यही राम राज्य की परिकल्पना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू🟢 सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती🟢 बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो🟢 सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को दिए स्मार्ट क्यूआर टैग🟢 NH-11 पर हादसा: बिल्ली को बचाने में पलटी कार, 2 घायल🟢 श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज