#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संविधान दिवस प्रतियोगिता: बीकानेर की छात्रा शबाना ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संविधान दिवस के उपलक्ष में डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मूंडला जयपुर की ओर से 26 नवंबर, 2025 को “देश की आजादी के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन” विषय पर महाविद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने बताया कि एल.एल.बी. तृतीय वर्ष की छात्रा शबाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उसे ₹3100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

महाविद्यालय परिवार ने शबाना की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में बीकानेर की तीन छात्राओं का चयन हुआ, जिनमें से दो छात्राएं राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर की हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद🟢 लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत🟢 श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार🟢 संविधान दिवस प्रतियोगिता: बीकानेर की छात्रा शबाना ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया🟢 श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा से मनाया भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस, साध्वी लक्ष्यप्रभा ने दिया धर्ममय जीवन जीने का संदेश