#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग समय की कमी का हवाला देकर सामाजिक जिम्मेदारियों से दूर हो जाते हैं, वहीं गांव सातलेरा के युवाओं ने मानवीय फर्ज निभाते हुए मिसाल पेश की। यहां एक साल से अधिक समय से कीचड़ और गंदगी से अटी पड़ी पशु खेळी की युवाओं ने श्रमदान कर सफाई की।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवा साजनराम जाखड़ के नेतृत्व में महावीर प्रसाद, विजयपाल, सुगनाराम, खींवराज तरड़, बगताराम और भंवरलाल सहित युवाओं की टीम ने मिलकर खेळी में जमा काई और कीचड़ को हटाया। साथ ही आसपास फैली गंदगी को भी साफ कर दिया।

साजनराम जाखड़ ने बताया कि लंबे समय से खेळी में गंदगी जमा होने के कारण पशुओं को पानी पीने में परेशानी हो रही थी और बदबू से हालात खराब थे। श्रमदान के जरिए सफाई कर अब पशुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है।

युवाओं ने कहा कि वे आगे भी गौ-हित और सामाजिक कार्यों के लिए इसी तरह सक्रिय रहेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना