#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास स्थित अम्बेडकर कॉलोनी में रविवार को युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को ‘सर्व समाज’ के साथ भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। युवाओं ने केवल आयोजन तक सीमित न रहते हुए समाज में शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के लिए व्यापक अभियान चलाने का संकल्प लिया।

बैठक में रवि कुमार नायक, सुभाष जावा, भादर मेघवाल और संदीप भारतीय ने कहा कि जयंती समारोह को इस बार सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

घर-घर जाकर चलाएंगे जनसंपर्क अभियान
युवाओं ने निर्णय लिया कि वे टोलियां बनाकर घर-घर जाएंगे और लोगों को संगठन से जोड़ते हुए भाईचारे का संदेश देंगे। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान, शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे
मोहल्ले के प्रतिभाशाली और शिक्षित युवाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चों में भी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े। इसके साथ ही नशामुक्ति और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया।

समारोह समिति का गठन
अम्बेडकर जयंती के सफल आयोजन के लिए ‘अम्बेडकर जयंती समारोह समिति’ का गठन किया गया। इसमें सुनील आजाद को अध्यक्ष, सुनील नायक को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण जावा को महासचिव और वीरेंद्र सांसी को सचिव बनाया गया।
समिति में विनोद नायक, विष्णु नायक, दीपक सांसी, मोहित जावा, किशन जावा, श्रवण मेघवाल और हनुमान मेघवाल को सदस्य बनाया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में युवा रहे मौजूद
बैठक में रामावतार नायक, गिरधारी मेघवाल, अनुराग जावा, भागीरथ मेघवाल, लेखराम मेघवाल, विजय मेघवाल, रूपेश नायक, विकास नायक, जीवराज नायक, भरत नायक, कालूराम नायक, रामचन्द्र नायक, विनोद चांवरिया, नवरत्न साईं, सोनू घुंघरवाल, करण कामड़, कन्हैयालाल मेघवाल, जगदीश नायक, बाबूलाल नायक, अरविंद नायक, राहुल, बेगराज मेघवाल, निर्मल वाल्मीकि, सीताराम मेघवाल, अंग्रेज मेघवाल, मूलाराम मेघवाल और कमल कुमार मेघवाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और एकजुटता दिखाई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प