#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम

By Next Team Writer

Published on:

मोबाइल, नकदी, डेबिट कार्ड व बच्चों का सामान था बैग में; मालिक ने जताया आभार

NEXT 30 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। टैक्सी में छूटे बैग को लेकर प्रकाशित खबर का असर तेजी से देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के महज एक घंटे के भीतर ही बैग अपने मालिक तक सुरक्षित पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कानाराम पुत्र रेवंतराम निवासी आडसर पुरोहितान हैदराबाद से आए थे। घुमचक्कर से गांव जाने की बस छूटने के बाद वे टैक्सी से झंवर बस स्टैंड पहुंचे, जहां सफर के दौरान उनका बैग टैक्सी में ही रह गया।

बैग में मोबाइल फोन, नकदी, डेबिट कार्ड, बच्चों के खिलौने और कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान होने के कारण वे काफी चिंतित हो गए थे। खबर सामने आने के बाद उन्हें बैग के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत टैक्सी चालक से संपर्क किया।

टैक्सी चालक शंकरलाल जाखड़ ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग सुरक्षित रूप से वापस लौटा दिया।

बैग मिलने पर कानाराम ने चालक शंकरलाल और NEXT न्यूज़ का आभार जताते हुए कहा कि समय पर मिली सूचना से उनका महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित मिल सका।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प