#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक अंकेक्षण संघ द्वारा जिला परिषद सभा भवन में स्नेह मिलन एवं सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड व दस्तावेजों का निरीक्षण और कार्यों का भौतिक सत्यापन नियमानुसार किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार पंडित ने की, जबकि नेतृत्व जिला संसाधन अधिकारी नंद लाल शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना लेख अधिकारी एवं नोडल अधिकारी चंद्रकला, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मोनिका मंडावरा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकपाल साजिदा बानो मौजूद रहीं।

सरस्वती पूजन से शुरुआत, संचालन महावीर प्रसाद जालब व सोहन लाल ने किया
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। मंच संचालन महावीर प्रसाद जालब एवं सोहन लाल ने किया। बैठक में जिलेभर से सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े संसाधन व्यक्ति और पदाधिकारी शामिल हुए।

भुगतान और सुविधाओं को लेकर अहम घोषणाएं
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 का लंबित भुगतान शीघ्र जारी किया जाएगा, जबकि वर्ष 2024-25 का भुगतान प्रक्रिया में है। VRP और BRP के आईडी कार्ड को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही अन्य जिलों में ड्यूटी देने पर TA/DA देने का आश्वासन दिया गया।

लोकपाल के निर्देश: ग्राम सभा में पूरे समय उपस्थिति अनिवार्य
लोकपाल साजिदा बानो ने निर्देश दिए कि ब्लॉक संसाधन व्यक्ति ग्राम सभा के दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और सभी कार्य सामाजिक अंकेक्षण के नियमों के अनुसार ही किए जाएं।

प्रशिक्षण और परीक्षण पर जोर, ईमानदारी से काम करने की अपील
बैठक में VRP द्वारा एक दिवसीय परीक्षण की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। पंचायत समिति स्तर पर बैठक कर प्रशिक्षण और परीक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी BRP और VRP को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

प्रदेश में मासिक वेतन लागू करने के प्रयास जारी
प्रदेश अध्यक्ष मोनिका मंडावरा ने कहा कि संगठन अपनी मांगों को मजबूती से विभाग के सामने रख रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी जल्द मासिक वेतन लागू होगा।

सम्मान समारोह में पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों, संघ कार्यकारिणी सदस्यों और ब्लॉक अध्यक्षों को मोमेंटो व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक टी. आर. नायक तथा जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल गर्ग ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत