NEXT 3 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार रात कालू रोड स्थित जोहड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।
सूचना मिलने पर आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। समिति के अध्यक्ष जतनसिंह के सहयोग से घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
घायलों की पहचान भागीरथ जाट (22) और पांचीलाल नाई (50) निवासी श्रीडूंगरगढ़ के रूप में हुई है।



















