#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में लिग्नाइट की तलाश तेज: विधायक सारस्वत ने साइट पर पहुंचकर जांची ड्रिलिंग, G-2 स्तर का अन्वेषण जारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में लिग्नाइट कोयले की संभावनाओं को लेकर चल रहे अन्वेषण कार्यों ने गति पकड़ ली है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपखंड के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर परीक्षणात्मक कार्यों का जायजा लिया और मौके पर चल रही ड्रिलिंग व सैंपलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली।

वर्तमान में बापेऊ और अभयसिंहपुरा क्षेत्र में लिग्नाइट का G-2 स्तर (जनरल एक्सप्लोरेशन स्टेज) का कार्य चल रहा है। इस चरण में वैज्ञानिक तरीके से ड्रिलिंग, सैंपलिंग और भू-वैज्ञानिक अध्ययन के जरिए खनिज की गुणवत्ता, मात्रा और विस्तार का आकलन किया जाता है।

विधायक सारस्वत ने ग्राम रीड़ी के पास अभयसिंहपुरा क्षेत्र का दौरा कर तकनीकी टीम से विस्तार से चर्चा की। टीम ने बताया कि विभिन्न बोरिंग पॉइंट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे लिग्नाइट की गुणवत्ता और संभावित भंडार की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ जनजागृति मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू, भंवरसिंह तंवर तथा युवा मोर्चा के भवानी तावनिया भी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लिग्नाइट की तलाश तेज: विधायक सारस्वत ने साइट पर पहुंचकर जांची ड्रिलिंग, G-2 स्तर का अन्वेषण जारी🟢 अवैध खनन पर शिकंजा: 5 डम्पर जब्त, 7.64 लाख का जुर्माना; 5.76 लाख मौके पर वसूले, देखें फ़ोटो और वीडियो🟢 अंधड़-बारिश से किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय साहित्य सम्मान: 30 जून तक आमंत्रित प्रविष्टियां🟢 अंधड़-बारिश में टूटे बिजली के तार, पोलों में दौड़ा करंट; सतर्क युवाओं से टली बड़ी जनहानि, देखें फ़ोटो🟢 कालू रोड जोहड़ के पास हादसा: अज्ञात वाहन ने टेम्पो को मारी टक्कर, दो घायल